कलेक्टर ने पुराने कलेक्ट्रेट भवन का किया औचक निरीक्षण, अनधिकृत आईटी सेंटर को बंद कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने पुराने कलेक्ट्रेट भवन का किया औचक निरीक्षण, अनधिकृत आईटी सेंटर को बंद कराने के दिए निर्देश
बैतूल l पुराने कलेक्ट्रेट भवन परिसर में चल रहा था आ ई टी सेंटर और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का हो औचक निरीक्षण फिर क्या था कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तत्काल अनधिकृत आईटी सेंटर को बंद करने के निर्देश दिए l
बुधवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को पुराने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कार्यालय परिसर में एक आईटी सेंटर अनधिकृत रूप से संचालित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से सेंटर को बंद करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बिना वैध अनुमति के संचालित किसी भी आईटी सेंटर को तत्काल बंद कराया जाए तथा संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अधिकृत लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ही सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजीव कहार एवं तहसीलदार श्री पाथे भी उपस्थित रहे। जिले में संचालित सभी अनाधिकृत आईटी केंद्रों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं
इस पूरे मामले में कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुराने कलेक्ट्रेट परिसर भवन में एक अनधिकृत आई टी सेंटर चल रहा था अभी सीएस सी सेंटर खुल गए है लोक सेवा केंद्र चल रहा है जहां से लोगों की खसरा नकल आदि मिलते है l शासन ने पुराने आई टी सेंटर बंद कर दिए है फिर यहां आ टी सेंटर चालू था जिसे बंद करने के और जांच के आदेश एस डी एम को दिए गए है l


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
गेहूं-चना उपार्जन में किसानों को न हो परेशानी, सीमावर्ती राज्य से जिले में गेहूं की आवक न हो, सीमा पर सख्त निगरानी के निर्देश, खंडेलवाल