अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर गोपाल बंजारा बैतूल जिला अस्पताल से राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार

 

बैतूल मप्र - बैतूल जिला अस्पताल से एक कैदी के भागने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते  कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया l घटना बुधवार दोपहर एक बजे करीब की बताई जा रही है राजस्थान पुलिस अंतरराज्यीय अपराधी को लेकर बैतूल आई थी जिसका मेडिकल कराया जाना था l अंतराज्यीय अपराधी जोकि अफीम तस्करी  और एनडीपीएस मामले में अपराधी था l राजस्थान पुलिस गोपाल बंजारा को राजस्थान जेल से लेकर बैतूल आई थी और उसे मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी मेडिकल के बाद अपराधी गोपाल बंजारा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है l


बताया जा रहा है कि गोपाल बंजारा चोपना थाना क्षेत्र बैतूल का रहने वाला था जिसके ऊपर अफीम तस्करी के मामले चल रहे थे जिसे राजस्थान पुलिस कुछ महीने पहले ही बैतूल जेल से राजस्थान लेकर गई थी अन्य मामलों में पूछताछ करने के लिए जिसके पुलिस उसे वापिस बैतूल जेल छोड़ने आई थी जिसका मेडिकल कराया जा रहा था लेकिन इसी दौरान अपराधी गोपाल बंजारा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया l इस घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने बैतूल पुलिस को घटना की जानकारी दी तब पुलिस ने जगह जगह नाका बंदी कर अपराधी की तलाश कर रही है खबर लिखे जाने तक फरार अपराधी का कोई सुराग नहीं लग सका था अस्पताल से फरार हुए अपराधी का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है l

 

इस मामले में बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि एनडीपीआरएस का शातिर आरोपी गोपाल बंजारा जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है जिसके बाद बैतूल पुलिस ने सभी दूर नाका बंदी कर आरोपी की तलाश कर रही है l आरोपी इसके पहले भी राजस्थान से फरार हो चुका था  जिसे बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बैतूल जेल भेजा था  जिसके बाद 24 अप्रैल 2025 को राजस्थान पुलिस गोपाल बंजारा को अन्य मामलों में पूछताछ के लिए राजस्थान के गई थी और बुधवार को वापिस बैतूल जेल दाखिल के लिए आरोपी को  लाई थी जहां जिला अस्पताल से मेडिकल के दौरान मौका देखकर फरार हो गया है मामला दर्ज कर कार्यवाही जारी है l