टाटा सफारी से लाखों रुपए की देशी विदेशी शराब जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार

 

बैतूल मप्र l  जिले में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही हैं जिसके तहत थाना शाहपुर में सोमवार की रात भी कार्यवाही की गई जिसमें लाखों रुपए कीमत की अंग्रेजी विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपि को गिरफ्तार किया गया l बैतूल एसपी निश्चल एन झा रिया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 19-20/05/2025 की दरम्यानी रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

 अवैध शराब का परिवहन करते पाए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

 


 पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा  टीम गठित कर ग्राम बरेठा तिराहा के आगे सारणी-घोड़ाडोंगरी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने संदिग्ध वाहनों की सघन निगरानी शुरू की गई। रात्रि करीब 11:30 बजे कत्थई रंग की टाटा सफारी स्ट्रॉम (क्रमांक MP07CD1008) आती दिखाई दी जिसे सतर्कता से रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीन में से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया।


पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद राजपूत पिता भंवरसिंह राजपूत उम्र 46 वर्ष निवासी पथरोटा थाना पथरोटा जिला नर्मदापुरम् बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब पाई गई, जिसके बारे में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 


*जब्त मशरूका का विवरण:*


कुल शराब की मात्रा: 305 लीटर 520 मि.ली.*कुल शराब की कीमत: ₹1,66,920/-* 


*जब्त वाहन: टाटा सफारी स्ट्रॉम (MP07CD1008) — कीमत ₹14,00,000/-*


*कुल जप्त मशरूका कीमत: ₹15,66,920/-* 


 *अभियुक्तगण एवं विधिक कार्यवाही* 


 *गिरफ्तार आरोपी:*

 प्रमोद राजपूत पिता भंवरसिंह राजपूत उम्र 46 वर्ष निवासी पथरोटा थाना पथरोटा जिला नर्मदापुरम् 


 *फरार आरोपी:* 


1. राजा राजपूत निवासी नर्मदापुरम


2. मोहित निवासी पाथाखेड़ा


 *अपराध पंजीयन* 

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध *धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा धारा 130/177(3) मोटर व्हीकल अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन एवं शराब को विधिवत पंचनामा तैयार कर जप्त किया गया। आरोपी को मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया।


 *प्रकरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण:* 


श्री मयंक तिवारी, एसडीओपी शाहपुर

निरीक्षक मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक सोनम साहू, प्रआर. 193 सेवलाल कलमे, प्रआर. 349 संजेश धुर्वे, आर. 177 राजेश सेन

आर. 644 विनय प्रताप, आर. 228 नीरज पाण्डे, आर. 519 शुभम ठाकुर, आर. 187 आदेश, सैनिक, 117 रमेश, चालक – छुट्टन इरपाचे