24 मई तक लीज नवीनीकरण नहीं कराने पर होगी पट्टा निरस्त करने की कार्यवाही ,कलेक्टर के निर्देश
24 मई तक लीज नवीनीकरण नहीं कराने पर होगी पट्टा निरस्त करने की कार्यवाही
-----
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिए कड़े निर्देश, 2732 प्रकरणों की की जाएगी समीक्षा
------
बैतूल। 19 मई,2025/जिले में नजूल पट्टों के नवीनीकरण को लेकर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन भू-खण्ड धारकों की लीज की अवधि 31 मार्च 2025 तक समाप्त हो गई है और जिन्होंने अभी तक नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 24 मई 2025 तक का अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित समयसीमा में नवीनीकरण नहीं कराने पर उनके पट्टों को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे सभी प्रकरणों की सूची तैयार करें और भू-खण्डों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर लीज नवीकरण नहीं किए जाने की दशा में मौके पर जाकर तत्काल कब्जा हटाकर भूमि को शासन के अधीन लिया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया केवल नजूल भू भाटक सभी आवश्यक शुल्कों के भुगतान के पश्चात ही की जाए। बिना निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण किए किसी भी लीज का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
जिले में ऐसे लगभग 2732 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं जिनमें पट्टा नवीनीकरण लंबित है। इन सभी प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने बैतूल, मुलताई, आमला, बैतूल बाजार, भैंसदेही सहित सभी तहसीलों के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य को अभियान के रूप में लेकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि लीज नवीनीकरण से संबंधित सूचना को व्यापक रूप से प्रचारित करें ताकि संबंधित हितधारकों को समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने का अवसर मिल सके।
"सरकारी जमीनों के उपयोग में पारदर्शिता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। लीज नवीनीकरण की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है, इसके बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी। भू खंड धारक लीज नवीनीकरण के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।


पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल