बडोरा पर लगा महाजाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन,एंबुलेंस को भी नहीं मिल पाया रास्ता
बडोरा पर लगा महाजाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन,एंबुलेंस को भी नहीं मिल पाया रास्ता
बैतूल मप्र l बैतूल के बडोरा में लगा जाम नहीं महाजाम है जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए जिसमें एंबुलेंस भी फंसी रही l यहां आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है आज गुरुवार शाम को भी महा जाम लग गया बैतूल बाजार से बैतूल मार्ग और आठनेर मार्ग पर वाहन फंस गए जिसमें लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा l बडोरा पंप के सामने का नजारा इन तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है कि लोगों को किस तरह इस जाम ने परेशान किया है l
प्रशासन द्वारा कई बार बडोरा से बैतूल बाजार मार्ग पर बनी दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया लेकिन कुछ दिनों बाद फिर दुकान वाले अपना सामान सड़क किनारे तक रख देते है और इस बीच कोई वाहन क्रासिंग में फंस जाए तो ऐसा महा जाम लगते देर नहीं लगती l आज शाम पांच बजे के करीब लगे इस जाम की तस्वीरें भी जाम में लगे लोगों ने ही भेजी है कि किस तरह जाम लगा इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रही उसे निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिल सका था l
लोगों का कहना है कि प्रशासन बडोरा क्षेत्र के सड़क किनारे का अतिक्रमण हमेशा के लिए हटाए और दुकानदारों पर कार्यवाही करे ताकि ऐसा जाम न लग सके और लोगों को परेशान न होना पड़े l



मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने