*पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल, आमला का सी.बी.एस.ई परीक्षा-2025 में शतप्रतिशत परिणाम रहा*
सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परिणाम घोषित किये गए| पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल, आमला में सत्र 2024-25 में कक्षा बारहवीं एवं कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा| कक्षा बारहवीं विज्ञान में कुमारी अदिति गाड़वे ने 89%, कक्षा बारहवीं वाणिज्य में मास्टर पार्थ भाकरे ने 86.4% एवं कक्षा बारहवीं कला संकाय में कुमारी सृष्टि गायकी ने 94.2% सर्वाधिक अंक अर्जित कर तीनो संकर्यों में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कक्षा दसवीं में कुमारी आर्या पांडुरंग निबंधे ने 95.8% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर कुमारी अमिशी सोनी ने 94.8% तथा तृतीय स्थान मास्टर भावेश दवंडे 93.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर नाम रौशन किया | 
इसवर्ष कक्षा दसवीं में कुमारी आर्या पांडुरंग निबंधे एवं मास्टर भावेश दवंडे ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किये | इस अवसर पर श्री वी. एस. आर. के. रेड्डी, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति एवं एओसी, 28 ईडी, वायुसेना स्थल आमला ने विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार सहित समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शतप्रतिशत परिणाम आने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी |