ओले गिरने से किसान के खेतों में लगी मूंग की फसल हुई बरबाद,हजारों रुपए का हुआ नुकसान


बैतूल मप्र l जिले में अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ने से सोमवार को बारिश हुई थी साथ ही ओलावृष्टि भी हुई जिससे मूंग की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है l बैतूल बाजार के पास हथनोरा के एक किसान द्वारा बनाया गया ओलावृष्टि का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में बड़े आकार के ओले पानी के साथ गिरते दिखाई दे रहे है इस ओलावृष्टि से किसान के खेत में लगी मूंग की फसल खराब हो गई है l

बैतूल बाजार निवासी किसान रजनीकांत वर्मा ने बताया कि उनका खेत हाथनोरा में है उन्होंने अपने तीन एक्स खेत में मूंग की फसल लगाई थी जोकि की कटाई के लिए तैयार थी l सोमवार की शाम को अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई है l करीब दस मिनट तक खेत में बड़े बड़े आकार के ओले गिरे जिससे मूंग की पाकी हुई फलियां टूट के खेतों में गिर गई और मूंग के दाने खेतों में फैल गए है l हजारों रुपए की लागत लगाकर मूंग की फसल लगाई थी और सब खराब हो गई श्री वर्मा का कहना है कि इस ओलावृष्टि से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है l