ड्रिप मल्चिंग से खेती में आई खुशहाली, चंदोरा के कृषक राजेश बारस्कर बने मिसाल

ड्रिप मल्चिंग से खेती में आई खुशहाली, चंदोरा के कृषक राजेश बारस्कर बने मिसाल
----
बैतूल 3 मई 2025
प्रभातपट्टन तहसील के ग्राम चांदोरा के कृषक श्री राजेश बारस्कर ने परंपरागत खेती छोड़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए कृषि क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में ड्रिप मल्चिंग तकनीक से खेती प्रारंभ की, जिससे उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है।
कृषक श्री बारस्कर ने बताया कि प्रारंभ में वे सामान्य तरीके से खेती करते थे, जिसमें अधिक श्रम और जल की आवश्यकता होती थी परंतु अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की सलाह और तकनीकी सहयोग से उन्होंने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग पद्धति को अपनाया। पिछले पांच वर्षों से वे इस तकनीक के माध्यम से खेती कर रहे हैं, जिससे न केवल जल की बचत हो रही है बल्कि मिट्टी की नमी भी लंबे समय तक बनी रहती है।
उन्होंने विशेष रूप से टमाटर की फसल में इस तकनीक का उपयोग किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। श्री बारस्कर ने बताया कि ड्रिप मल्चिंग से टमाटर की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार हुआ है, जिससे बाजार में उनकी उपज की मांग बढ़ी है और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। कृषक श्री बारस्कर ने केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और विभागीय सहयोग से ही यह परिवर्तन संभव हो पाया है।


श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच