*मां ने रोज रोज शराब पीने और काम नहीं करने की शिकायत की तो पुत्र ने पत्थर मारकर मां की कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
*मां ने रोज रोज शराब पीने और काम नहीं करने की शिकायत की तो पुत्र ने पत्थर मारकर मां की कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार*
*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम सवासन में शराब पीने के लिए मना करने पर अपनी मां से विवाद करते हुए सिर पर पत्थर मार कर मां की जान लेने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया फरियादी नामदेव पिता सदेसिंह उइके निवासी ग्राम सवासन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते शुक्रवार रात में 8.30 बजे के दरमियान वह अपने घर के सामने बाहर बैठा था। घर के सामने बने रंगमंच पर उसकी बडी माँ शांता पति बीरेसिंग उइके 55 साल बैठी थी। रंगमंच के सामने रोड पर बडी माँ शांता का बडा पुत्र गोलू उईके खडा था। उस दौरान शांता उईके ने गोलू से रोज शराब पीकर आने और काम नही करने की बात कही।। इसी बात पर गोलू विवाद करने लगा और विवाद के दौरान गोलू ने रंगमंच के सामने पडा बडा पत्थर उठाकर शांता उईके के सिर पर दो बार मारा । नामदेव ने पुलिस को बताया वह दौडकर रंगमंच के पास पहुंचा तो बड़ी माँ शांता उईके के सिर मे खून बह रहा था। इस स्थिति में तुरंत सिर पर कपडा बांधा। लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से माँ शांता की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया घटना की रिपोर्ट पर मौके पर पहुंचकर जांच उपरांत प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने के चलते आरोपी गोलू पिता बिरेसिंग उइके उम्र 25 साल निवासी ग्राम सवासन के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय सहिंता के तहत केस दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारी और एसडीओपी एस के सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया,मेहमान, आरक्षक चालक सेवाराम की टीम गठित की। और टीम ने आरोपी गोलू उइके के संबंध मे गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त कर शुक्रवार रात्रि में ही आरोपी गोलू को घेराबंदी कर ग्राम सवासन से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल