बैतूल के जिला अस्पताल के पुराने भवन में एक्सपायरी डेट की दवाओं का मिला बड़ा स्टॉक,अस्पताल प्रबंधन जांच की बात के रहा
जिला अस्पताल के कंडम भवन में पुरानी दवाओं का स्टॉक मिलने से मचा हड़कंप

बैतूल के जिला अस्पताल कैम्पस में डिस्मेंटल की जा रही पुरानी बिल्डिंग के कमरे में भारी मात्रा में सालों पहले एक्सपायर हो चुकी दवाइयां भरी हुई मिली है। भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलने की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही इन दवाओं को नष्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। दरअसल बैतूल जिले के जिला अस्पताल परिसर में पुराने भवन को कंडम घोषित कर इसे डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन इस कंडम भवन के एक कमरे में एक्सपायर हो चुकी दवाइयां के कार्टून बड़े पैमाने पर भरे पड़े थे। इन दवाओं की 6 साल पहले ही एक्सपायर घोषित कर दी गई थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ने इन दवाओं को विधिवत नष्ट नहीं किया है। मामला मीडिया में आने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन पहले तो इन दवाओं को नष्ट करने की कार्यवाही कर रहा है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिरकार किसकी गलती से इन दवाओं को समय रहते नष्ट नहीं किया गया।
इस पूरे मामले सिविल सर्जन जगदीश घोरे का कहना है कि जिला अस्पताल का पुराना भवन कण्डम हो चुका है जिसे डिस्मेंटल करने का कार्य शुरू हुआ है जहां एक्सपायरी डेट की बड़ी तादाद में दवाएं भरी मिली है जिसकी जांच कर दवाओं को नष्ट किया जाएगा l


'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात