31 नग गौवंश के साथ पकड़े गए महाराष्ट्र के 4 आरोपी,* *दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष
*31 नग गौवंश के साथ पकड़े गए महाराष्ट्र के 4 आरोपी,*
*दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष*
भैंसदेही गौवंश तस्करी के 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी भैंसदेही नीरज पाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग कसई रोड ग्राम खामला होते हुए गोवंशों को क्रूरता पूर्वक डंडे से मारते हुए, पैदल करजगांव, अमरावती, महाराष्ट्र में कटवाने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक 426 मनोज इवने, आरक्षक 600 सोनू सिंह को लेकर तत्काल उक्त स्थान पर भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर शंकर पिता बाला भूसुम, उम्र 60 साल, मंजू पिता रोना भूसुम, उम्र 55 साल, कैलाश पिता काल्या दहीकर, उम्र 40 साल और हीरा पिता गनाजी अखंडे , उम्र 52 साल चारों आरोपियों को पकड़ लिया, जो गोवंशों को क्रूरता से मारते हुए ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 31 नग गोवंश जप्त किए। आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि ये गोवंश दानिश निवासी करजगांव और हाकिम हाजी शाह निवासी करजगांव, जिला अमरावती, महाराष्ट्र के पास कत्लखाने ले जाए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 4, 6, 7 कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम, धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 49 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दो अन्य आरोपी, दानिश एवं हाकिम हाजी शाह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। निरीक्षक नीरज पाल,थाना प्रभारी भैंसदेही, उनि नितिन उईके, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक मनोज इवने, और आरक्षक सोनू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत