ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, 1 मई से बदल गए नियम
अगर आप एटीएम से बार-बार पैसे निकालते हैं तो अब आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशानिर्देश 1 मई 2025 से लागू हो गए हैं, जिनके तहत एटीएम ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट, अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज और इंटरचेंज फीस के नियमों में बदलाव किया गया है।
मेट्रो और नॉन-मेट्रो में अलग फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट
RBI के नए नियमों के अनुसार, अब ग्राहकों को हर महीने एक तय संख्या तक एटीएम ट्रांजैक्शन फ्री मिलेंगे। मेट्रो शहरों में रहने वाले ग्राहकों को महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, जबकि नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन की होगी। यह सुविधा फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल, दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी।
अब प्रति अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23 देने होंगे
अगर कोई ग्राहक तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम का इस्तेमाल करता है, तो उसे अब हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23 का शुल्क देना होगा। पहले यह शुल्क ₹21 था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
HDFC, PNB और IndusInd Bank ने किया ऐलान
HDFC Bank, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और IndusInd Bank ने एटीएम लेनदेन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव की जानकारी दी है। ये बदलाव मई 2025 से लागू होंगे।
HDFC Bank ने क्या कहा?
HDFC बैंक के मुताबिक,
- 1 मई 2025 से फ्री लिमिट के बाद हर कैश ट्रांजैक्शन पर ₹23 + टैक्स चार्ज लगेगा।
- गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक करना) HDFC के एटीएम पर अभी भी फ्री हैं।
PNB का नया नियम
PNB ने अपने ग्राहकों को बताया कि:
- 9 मई 2025 से अन्य बैंकों के एटीएम पर फ्री लिमिट से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर ₹23 और
- गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹11 (GST अलग से) चार्ज लगेगा।
IndusInd Bank का अपडेट
IndusInd बैंक ने कहा:
- सभी सेविंग्स, सैलरी, NRI और करंट अकाउंट होल्डर्स को
- 1 मई 2025 से गैर-IndusInd एटीएम पर फ्री लिमिट के बाद हर कैश ट्रांजैक्शन पर ₹23 देना होगा।
किन बातों का रखें ध्यान?
- ट्रांजैक्शन लिमिट में बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं।
- यह नियम सभी बैंकों के ग्राहकों पर लागू होगा।
- इंटरचेंज फीस और बैंक के बीच के लेनदेन में भी बदलाव किया गया है, जिससे बैंक अपने हिसाब से चार्ज तय कर सकते हैं।


DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।