कोहली की चमक पर भारी पड़ा युवा जोश, ऑरेंज कैप की हुई अदला-बदली
आईपीएल 2025 के 47वें मैच फुल पैसा वसूल रहा। राजस्थान के रजवाड़ों ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंद डाला। राजस्थान की इस शाही जीत का नायक 14 साल का बल्लेबाज बना। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक जड़कर बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। वहीं, गुजरात की ओर से शुभमन गिल और जोस बटलर ने दमदार पारी खेली। साई सुदर्शन के बल्ले से भी 39 रन निकले। सुदर्शन ने अपनी इस पारी के साथ ही ऑरेंज कैप पर फिर से कब्जा जमा लिया है।
साई सुदर्शन के नाम अब 9 मैचों में 456 रन दर्ज हो गए हैं और वह कोहली से 13 रन आगे निकल गए हैं। विराट 443 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सूर्यकुमार यादव 427 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। पर्पल कैप पर जोश हेजलवुड का कब्जा बरकरार है। हेजलवुड इस सीजन 10 मैचों में अब तक 18 विकेट निकाल चुके हैं।


हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई