बीते दो दिन पूर्व परीक्षा देने आठनेर गया ग्राम बघोड़ा निवासी छात्र हो गया था लापता, आज कुएं में मिला शव
*बीते दो दिन पूर्व परीक्षा देने आठनेर गया ग्राम बघोड़ा निवासी छात्र हो गया था लापता, आज कुएं में मिला शव*
*मुलताई* ✍️विजय खन्ना
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम बघोड़ा का निवासी कॉलेज का छात्र बीते 25 अप्रैल को परीक्षा देने के लिए आठनेर के कॉलेज गया था। उसके बाद से घर नहीं पहुंचा था। रविवार को छात्र का शव ग्राम बिसनूर के आगे रोड के किनारे स्थित कुएं में मिला। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत अहाके ने बताया ग्राम बघोड़ा निवासी मोहित पिता उत्तमराव लिखितकर 24 साल बीते 25 अप्रैल को सुबह बीएससी की परीक्षा देने के लिए आठनेर के कॉलेज गया था। परीक्षा देने के बाद मोहित अपने साथी के साथ ग्राम बघोड़ा लौटने के दौरान ग्राम टेंभुरनी के पास वाहन से उतर गया था। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। रात तक मोहित घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन के दौरान रविवार दोपहर में ग्राम बिसनूर में आठनेर रोड के किनारे स्थित कुएं में मोहित का शव पड़ा मिला। उपनिरीक्षक बसंत अहाके ने बताया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मोहित का शव कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही।छात्र मोहित की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।


DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी