पेयजल आपूर्ति हेतु किए जा रहें निरंतर प्रयासः नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी
पेयजल आपूर्ति हेतु किए जा रहें निरंतर प्रयासः नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी
भैंसदेही- भीषण गर्मी के चलते पूरे प्रदेश में जहॉ पेयजल संकट के समाचार प्राप्त हो रहे हैं वही नगर परिषद् भैंसदेही में एक दिन के अंतराल, प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने हेतु जल प्रदाय शाखा की सतत् मॉनिटरिंग कर शहर में पानी की आपूर्ति की जा रही हैं। उक्त उद्गार नगर परिषद् भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिको से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। नपाध्यक्ष सोलंकी ने बताया की एस.डी.एम. राजस्व के आदेषानुसार शहर में पानीे की दिक्कत न हों को लेकर बोर अधिग्रहण कर पेयजल सप्लाई की जा रही हैं। नागरिकों से अनुरोध हैं कि जल की कीमत पहचाने पानी को व्यर्थ न बहने दें और ग्रीष्मकाल में नगर परिषद् को सहयोग करें। मेरे द्वारा सतत् निगरानी में जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत कर प्रत्येक घर को पेयजल देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।


मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी