बैतूल बाजार में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि


बैतूल बाजार l जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद देशभर में लोगों का आक्रोश फैल रहा है इस घटना में मारे गए लोगों के लिए लोग इंसाफ की मांग कर रहें हैं l बैतूल बाजार में भी बुधवार की शाम को पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि दी l  पुराने यूनियन बैंक चौक पर  भारी संख्या में लोग  पहुंचे और आतंकवादियों के खिलाफ विरोध कर   कैंडल  जलाकर मारे गए लोगों  को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण किया l

 इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि पर्यटकों को नाम धर्म पूछकर आतंकवादियों ने मारा  है इन आतंकवादियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए और पूरे आंतकवादी संगठन का जड़ से सफाया करना जरूरी है l  इस घटना में आतंकवादियों के अलावा देश में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी मदद की है, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए.
साथ ही उनका कहना है कि  जो लोग पर्यटक पहलगाम घूमने गए थे उनकी क्या गलती थी पर्यटकों से ही जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था चलती है वहां के लोगों को रोजगार मिलता है  ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम हमारे देश में कही भी घूमने जाए और इस प्रकार की घटना हो l ऐसी हृदय विदारक  घटना पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि हम सब को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होना चाहिए हमें उम्मीद है कि भारत सरकार द्वारा इस घटना के आतंकियों सहित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय सेना कड़ी कार्यवाही करेगी l