एक्सीडेंट अपडेट– बैतूल बाजार के पास बस हादसे में घायल हुए युवक की हुई मौत,घटना का सीसी टीवी फुटेज भी आया सामने


बैतूल बाजार के पास बस हादसे में घायल हुए युवक की हुई मौत,घटना का सीसी टीवी फुटेज भी आया सामने
बैतूल मप्र l बैतूल बाजार के पास आज सुबह बस हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई l घटना बैतूल बाजार से बैतूल रोड पर रेयांश रेस्टोरेंट के सामने की है घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है l बताया जा रहा है कि नागपुर से भोपाल जा रही शिवहरे बस के सामने अचानक से कार आ गई कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दी वहीं सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा युवक बस की चपेट में आ गया था i इस घटना में युवक आशीष निवासी जुनावानी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई l
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिवहरे बस बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी और एक कार पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरकर निकला और बस के सामने आ गया था बस चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दीl जिसमें एक बिजली का खंबा भी टूट गया और सड़क किनारे खड़े बाइक के साथ युवक के ऊपर गिर गया और बस ने युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बाइक और बस की बीच फंस गया था लहूलुहान अवस्था में घायल युवक मदद के पुकार रहा था l घटना होते ही पेट्रोल पंप और रेयांश रेस्टोरेंट के संचालक रानू वर्मा और अन्य लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया था l बस की टक्कर में टूटे बिजली के खंभे का ऊपरी हिस्सा बस की ऊपर वाली खिड़की में जा घुसा गनीमत रही इस दौरान बस में बैठी सवारी को कोई चोट नहीं आई l
बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को रोड से हटाया और अपने कब्जे में लिया है वहीं मृतक युवक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है l
मृतक युवक के मामा संदीप ऊइके ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एक्सीडेंट हो गया है जिसमें आशीष घायल हो गया है तो वह परिजनों के साथ अस्पताल आए थे लेकिन आशीष की मौत हो चुकी थी l


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ