बड़ा हादसा टला, बैतूल बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे युवक की मारी टक्कर
बड़ा हादसा टला, बैतूल बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे युवक की मारी टक्कर
बैतूल मप्र l तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया है l घटना बैतूल बाजार के पास बैतूल रोड पर रे यांश रेस्टोरेंट के सामने की है बताया जा रहा है कि नागपुर से भोपाल जा रही शिवहरे बस करीब नौ बजे तेज रफ्तार से टाइमिंग मिलाने के लिए बैतूल की ओर जा रही थी इसी दौरान एक कार पेट्रोल पंप से निकली और बस के सामने आ गई बस चालक ने खतरे को देखते हुए बस सड़क से नीचे उतार दी l इसी दौरान सड़क किनारे मोटरसाइकिल लेकर खड़े युवक को बस ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है युवक का एक पैर टूट चुका था l
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिवहरे बस बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी और एक कार पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरकर निकला और बस के सामने आ गया था बस चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दीl जिसमें एक बिजली का खंबा भी टूट गया और सड़क किनारे खड़े बाइक के साथ युवक के ऊपर गिर गया और बस ने युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बाइक और बस की बीच फंस गया था लहूलुहान अवस्था में घायल युवक मदद के पुकार रहा था l घटना होते ही पेट्रोल पंप और रेयांश रेस्टोरेंट के संचालक रानू वर्मा ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया है l बस की टक्कर में टूटे बिजली के खंभे का ऊपरी हिस्सा बस की ऊपर वाली खिड़की में जा घुसा गनीमत रही इस दौरान बस में बैठी सवारी सुरक्षित थे l
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक आशीष निवासी जुनावनी ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा था इसी दौरान बस आई और उसे टक्कर मार दी इस घटना में आशीष का एक पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर आया है l



राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ