बच्चों ने खेल खेल में डायनामाइट बैटरी से जोड़ा और हो गया धमाका,चार बच्चे हुए घायल
बच्चों ने खेल खेल में डायनामाइट बैटरी से जोड़ा और हो गया धमाका,चार बच्चे हुए घायल
बैतूल मप्र l खेल खेल में बच्चों ने डायनामाइट बैटरी से जोड़ दिया जिसके बाद डायनामाइट फट गया और बच्चे घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक इलाज किया गया गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई सभी बच्चे ठीक है l
घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलानपुर की है जहां सोमवार दोपहर को चार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और घर आते समय अपने साथ डायनामाइट जैसा कुछ उठाकर ले आए और अपने घर में खेलने लगे और अपने साथ लाए डायनामाइट को घर में रखी बैटरी से जोड़ दिया जिससे धमाका हो गया और दो परिवार के चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए l
धमाके की आवाज सुनकर बच्चों की मां संगीता सलामे कमरे में गई तो वहां धुंआ था और बच्चे घायल थे उनके हाथ पैर से खून निकल रहा था दोनो परिवार के बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों का इलाज किया गया है l
इस घटना पर डॉक्टर रंजीत राठौर ने बताया कि ग्राम मिलानपुर के चार बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे जोकि घायल थे उनका इलाज जारी है बच्चों के हाथ पैर और मुंह में किसी चीज के फटने से चोट आई है संभवतः डायनामाइट हो सकता है जिसके फटने से उससे चोट आई है l
इस घटना के बाद बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि फटने वाली चीज क्या थी या डायनामेट था तो बच्चों को कहां से मिला था l


केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा