*नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश के बावजूद नरवाई जलाने वाले आठ किसानों पर 87 हजार 500 रूपये जुर्माना*

*मुलताई* ✍️ विजय खन्ना 

खेत में कटी गेहूं की फसल की नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने के कलेक्टर के आदेश के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नरवाई जलाने से पड़ोसी किसानो की फसल, खेत में बने मकान आग की चपेट मे आ रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित किसान शिकायत कर रहे हैं। इस स्थिति में एसडीएम अनिता पटेल ने नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई प्रारंभ की है। जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम भी क्षेत्र में भ्रमण कर नरवाई जलाने वाले किसानों पर नजर रखे हुए हैं। एसडीएम अनिता पटेल ने बताया नरवाई में वाले 8 किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर पर्यावरण जुर्माना अधिरोपित किया गया है। नरवाई जलाने वाले मुलताई निवासी किसान गगन पिता रमेश पर 15 हजार रुपए,महादेव पिता गोमाजी पर 2 हजार 500 रुपए, ग्राम उमनपेठ निवासी दिनेश पिता कुंवरलाल  पर 15 हजार रुपए,मासोद निवासी दामोदर पिता चंद्रभान पर 5 हजार रूपए,हिवरखेड़ निवासी  राजू पिता गणपति पर 15 हजार रुपए,सिरडी निवासी राजेश पिता श्यामराव और लक्ष्मण पिता कचरया पर 15 हजार रुपए,चौथिया निवासी इकबाल, सुल्तान शेख पति शेख छोटे, शेख सोहेल पर 15 हजार रुपए और शेख राहेल,शेख अकील पर 5 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। एसडीएम अनिता पटेल ने बताया नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है।वही टीम किसानों को नरवाई नहीं जलाने की समझाइश भी दे रही है।