मिलानपुर हाइवे पर पिछले दस दिनों में एक्सीडेंट में हुई दो मौत ग्रामीणों में रोष


बैतूल मप्र l बीती रात बैतूल बाजार के पास मिलानपुर जोड़ फोरलेन पर एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची थी मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया था l

घटना रात दो से ढाई बजे के करीब की बताई जा रही है मिलानपुर निवासी घनश्याम उर्फ घन्सू उम्र 60 वर्ष जोकि रात में बारहवीं गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस आए देबोर  अपने घर से लूना से सवार होकर निकले थे और मवेशी बांधने और ट्रैक्टर खड़े करने  वाले  डंप पर सोने जा   जा रहे थे l इसी दौरान बैतूल बाजार और मिलानपुर जोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने घनश्याम को टक्कर मार दी जिसमें घनश्याम लूना सहित फंस गया अज्ञात वाहन ने करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया था l राहगीरों ने घटना ने घनश्याम को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो मिलानपुर गांव में सूचना दी l  घटना स्थल पर किसी बड़े  ट्रक जैसे वाहन के निशान है जिसमें सौ मीटर तक घनश्याम की घसीटता हुआ के गया था l 

घटना के बाद मृतक के पुत्र संतोष और सुरेश परिजन घटना स्थल पर पहुंचे थे जहां घनश्याम लहूलुहान पड़ा था तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद रविवार की सुबह बैतूल बाजार पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्ट कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था मृतक का अंतिम संस्कार एक बजे के करीब मिलानपुर में किया गया l

पिछले दस दिनों में एक्सीडेंट में दो मौत हुई

बैतूल नागपुर फोरलेन पर बैतूल बाजार के पास ग्राम मिलानपुर में एक्सीडेंट होने से दो मौत हुई है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है दस दिन पहले दिलीप बोरफी  नामक युवक को भी एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था जिससे युवक दिलीप की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी दिलीप का आज रविवार को दसवां का कार्यक्रम है और फिर एक एक्सीडेंट में गांव के घनश्याम सुनारे की दर्दनाक मौत हो गई है लगातार सड़क दुर्घटनाओं हो रही मौत से गांव में शोक का माहौल है और अब ग्रामीण मिलानपुर में हाइवे पर अंडर ब्रिज की मांग करने लगे है l फिलहाल बैतूल बाजार पुलिस ने मार्ग कायम जांच में लिया है l