*ग्राम जंबाड़ी निवासी युवक का ड्रीमलैंड सिटी में और ग्राम खतेडाकला निवासी युवक का पेड़ के नीचे मिला शव
*ग्राम जंबाड़ी निवासी युवक का ड्रीमलैंड सिटी में और ग्राम खतेडाकला निवासी युवक का पेड़ के नीचे मिला शव*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र में घटित दो अलग अलग घटनाओं में ग्राम जम्बाडी निवासी एक युवक का नगर की आवासीय कालोनी ड्रीमलैंड सिटी में और ग्राम खतेडा कला निवासी युवक का ग्राम में ही पेड़ के नीचे शव पड़ा मिला। पहली घटना में नगर के बैतूल रोड पर स्थित आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी में पुलिस को गश्त के दौरान रोड के किनारे युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस युवक को सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक सुनील सरियाम ने बताया शुक्रवार रात आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रोड के डिवाइडर के पास एक बाइक खड़ी दिखी और कुछ ही दूरी पर एक युवक अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ था। उसे आवाज देकर जागने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा तो युवक को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर में ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के निवासियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मृत युवक और बाइक की फोटो शेयर हुई। तो ड्रीमलैंड सिटी निवासी कमल सोलंकी ने फोटो देखने के बाद युवक की पहचान अपने छोटे साले कविराज गढ़ेकर बतौर की। कमल सोलंकी ने बताया साला कविराज पिता मुन्नाजी गढ़ेकर 29 साल निवासी ग्राम जंबाड़ी शुक्रवार रात में उनके घर पर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह ग्राम जंबाड़ी जाने का कहकर बाइक पर सवार होकर उनके घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी बीच कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो शेयर होने से मृतक की पहचान हो गई। टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया मृतक के पास से बाइक की चाबी और सल्फास की एक डिब्बी मिली है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होंगा।
: *ग्राम खतेडाकला में बबूल के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव*
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम खतेड़ाकला में पेड़ के नीचे ग्राम के निवासी युवक का शव मिला। सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार जोठे ने बताया शुक्रवार शाम में सूचना मिली थी कि ग्राम खतेडा कला में बबुल के पेड़ के नीचे युवक बहुत देर से अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि युवक शिवराम पिता दस्सर 25 साल ग्राम का ही निवासी है। शिवराम शराब पीने का आदी था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को शिवराम शराब के नशे में ग्राम खतेडाकला से हरनाखेड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते से जाते हुए दिखा था। पुलिस शिवराम को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।शिवराम की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार जोठे ने बताया मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा होगा।


“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
एसडीएम अभिजीत सिँह ने किया बडोरा कृषि उपज मंडी का निरिक्षण, तौल कांटों को किया चेक
कलेक्टर के निर्देश अधिकारी फिल्ड भ्रमण बढ़ाएं, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगि कार्यवाही
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े