भिंड में हैरान कर देने वाली घटना: पिता ने बेटे की आंखों में घुसाई उंगलियां
भिंड: एमपी चंबल अंचल के भिंड जिले में कलयुगी पिता की क्रूरता सामने आई है. जहां एक पिता ने अपने ही सगे बेटे की दोनों आंखों में ऊंगली डालकर फोड़ने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जहां से उसे ग्वालियर में रेफर कर दिया गया है.
पिता ने बेटे की दोनों आंख फोड़ने की कोशिश की
दरअसल, यह घटना भिंड के चतुर्वेदी नगर की है. ऐसा आरोप है कि यहां रहने वाला दीपू श्रीवास (बदला हुआ नाम) नशे का आदी. बुधवार को जब पिता नशा करके घर आया, तो बेटे ने अपने पिता को नशा करने से रोका. जिस पर नशे में धुत्त पिता ने अपने ही बेटे को दबोच लिया. इसके बाद उसकी आंखों में ऊंगली डालकर फोड़ने लगा. जैसे ही इस बात की भनक मां को लगी, तो वहीं दौड़कर बेटे को बचाने पहुंची. हालांकि तब तक बेटा गंभीर घायल हो गया था. जिसके बाद घायल बेटे को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.जहां से उसकी हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया. ग्वालियर में बच्चे का डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की एक आंख की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जबकि दूसरी आंख कुछ हद तक सुरक्षित है.
पिता को भेजा जा सकता है पागल खाने
वहीं इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी ब्रजेन्द्र सेंगर का कहना है कि, मां ने पिता के खिलाफ अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. ऐसा बताया जा रहा है कि पिता मानसिक रूप से कमजोर है. उसे इलाज के लिए मेंटल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा."


डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप
पांच राज्यों के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 24240 पार
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन
प. एशिया तनाव बेअसर, भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में 54.7