सूर्योदय स्माल फाइनेंस रिकवरी कर्मचारी के साथ लूट और हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

 

बैतूल मप्र l  फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट और उसकी जघन्य हत्या कर  शव
झाड़ियों में फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है l आरोपियों को अपनी लोन की किस्त से बचने और कुछ रुपयों के लालच ने जघन्य अपराधी बना दिया l

घटना बुधवार बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर टोल नाके के पास की है  सूर्योदय माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी रूपेश सोन पूरे पिता दशरथ उम्र 35 वर्ष निवासी शारदा नगर मुलताई रोजाना की तरह फाइनेंस की किस्त वसूलने बैतूल बाजार होते हुए अरुल जाने के लिए निकला और मिलानपुर टोल के पास उसने चाय पी और अजय, शिवा और रामराव निवासी आरूल ढाना को  फोन लगाया कि तुम्हारी किस्त बाकी है दे दो तब अजय ने उसे फोरलेन के बाजू में अपने खेत पर आने को कहा था l तीनों आरोपियों ने पहले से ही रुपेश की हत्या का प्लान बना लिया था और वे एक बाइक पर बैठकर घटना स्थल पहुंचे और छिप गए जैसे ही रुपेश अजय के पास उसके खेत पहुंचता उसे रस्ते में अजय और शिवा ने रोक लिया और बात करने लगे इसी बीच रामराव पीछे से आया और मुर्गा काटने वाली छुरी से रूपेश का गला काट दिया तो रूपेश नीचे गिर गया इसी दौरान शिवा ने भी उसी छुरी से मृतक के गले को और काट दिया और उसे उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया झाड़ियों में मृतक झटपटा रहा था अजय ने भी छुरी उसके गले में में घुसा दी थी और तीनों आरोपी मृतक की बाइक बैग और मोबाइल लेकर बाइक से फरार हो गए l
फाइनेंस कर्मचारी मृतक रूपेश का दोपहर तक कोई रिप्लाई कंपनी की नहीं आया तो कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक की लाइव लोकेशन के आधार पर घटना स्थल तक पहुंची थी और उन्होंने ही हंड्रेड डायल घटना की सूचना दी थी और पुलिस ने मौके की छानबीन कर शव का  पोस्टमार्टम कराया था l

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि घटना के बाद एफ एस एल टीम और डॉग स्क्वाड, साइबर सेल टीम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की l मृतक रूपेश की मोबाइल की काल डिटेल से  आरोपियों तक पहुंचा जा सका था l आरोपियों को पहले से पता था कि रूपेश के पास वसूली का पैसा रहता है 


आरोपी जिस बाइक से आए थे उसके टेल लाइट का जांच घटना स्थल के पास पाया गया था पुलिस ने आरोपी अजय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और मृतक के मोबाइल को तोड़कर सापना के पास झीटापाटी के पास पुराने हाइवे पर झाड़ियों फेंक दिया था और खुद के कपड़े घर में छिपा दिए थे l दूसरे आरोपी ने अपने कपड़े आठनेर मार्ग पर ताप्ती पुलिया में फेंक दिए थे  और मृतक की बाइक बाय गांव मासोद के पास झाड़ियों में छिपकर  मृतक का आई कार्ड भी छिपाया और एक कुएं में हत्या में उपयोग की गई छुरी फेंक दी थी l आरोपी अजय कुमरे ने मृतक का बैग अपने खेत के पास नाले में छिपाया था जिसमें चार हजार रुपए थे जोकि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर सभी सामान बरामद कर आरोपी रामराव पिता झुग्गी भलावी उम्र 38 वर्ष आरूल ढाना,अजय कुमरे पिता नन्हू कुमरे उम्र 28 वर्ष,शिवा पिता गणेश धुर्वे 28 वर्ष आरूल ढाना को गिरफ्तार कर 180/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है l

इस हत्या कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में बैतूल बाजार टी आई अंजना धुर्वे सहित थाना स्टाफ की बड़ा योगदान रहा इस  बड़ी कार्यवाही पर एसपी निश्चल झारिया सराहना कर समस्त स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा की है l