दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा। आज दिल्ली और मध्यप्रदेश के संबंधों का नया अध्याय लिखा जाएगा। भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर केन्द्रित, विक्रमोत्सव के अंतर्गत विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य की प्रथम प्रस्तुति, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की गरिमामय उपस्थिति में होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का सुशासनकाल आज भी भारत के सभी राज्यों में सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनके शौर्य, पराक्रम, वीरता, ज्ञानशीलता, दानवीरता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहल ने शासन संचालन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बेताल पच्चीसी, सिंहासन बत्तीसी सहित विक्रमादित्य की वीरता की गाथाएं आज भी याद की जाती हैं। संस्कृति मंत्रालय, दीनदयाल शोध संस्थान और दिल्ली सरकार के सहयोग से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के काल को जीवंत करते हुए उनके सुशासन की झलक दिखाने का प्रयास किया। यह मंचन दिल्ली के लाल किले में 13 और 14 अप्रैल को किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त