जय श्री राम,जय श्री हनुमान के जयकारों और आकर्षक झांकियो के साथ निकली हनुमान जी की शोभायात्रा
*जय श्री राम,जय श्री हनुमान के जयकारों और आकर्षक झांकियो के साथ निकली हनुमान जी की शोभायात्रा*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
पवित्र नगरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जय श्री राम जय श्री हनुमान के जयकारों और आकर्षक झांकियो के साथ हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकली। शनिवार शाम में बजरंग दल चौक पर आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के तत्वाधान में निकाली शोभायात्रा में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में घोड़े पर सवार सात कन्याएं शामिल थी ।वही भगवान भोलेनाथ के साथ होली खेलते हुए श्री राम और हनुमान जी की झांकी, गौ माता की झांकी, छावा फिल्म पर केंद्रित झांकी के साथ 11 ऑटो रिक्शा में महापुरुषों की छायाचित्रों की झांकियां भी शामिल थी। वही शोभायात्रा में लव जिहाद पर केंद्रित झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में शामिल युवा जय श्री राम जय श्री हनुमान के जयकारों के साथ डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वही शोभायात्रा में भगवा ध्वज लहरा रहे थे।
*हनुमान मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़*
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पवित्र नगरी के हनुमान मंदिरों में अलसुबह से पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में प्रातः अभिषेक का अनुष्ठान करने के बाद प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही ताप्ती तट पर स्थित चिंतेश्वर शिव मंदिर में विराजित हनुमानजी की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने और चोला चढ़ने के लिए दिनभर भक्त पहुंचते रहे। नगर के अन्य हनुमान मंदिरों में भी दिनभर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। रात्रि में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मां काली मंदिर में वेदी में तेल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।


ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल