*नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे पर खड़े ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर हुआ खाक*


मुलताई ✍️ विजय खन्ना 

बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम नगरकोट के ढाबे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक से आग की लपटे उठने लगी। आग की चपेट में आने से ट्रक जलकर खाक हो गया।आग लगने की सूचना पर नपा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शनिवार दोपहर में नगरकोट की सीमा क्षेत्र में स्थित राजपूत ढाबे पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच एच 6412 खड़ा था। दोपहर 3:20 बजे के दरमियान अचानक ट्रक में आग लग गई। इंदौर से रायपुर जा रहे ट्रक में प्लास्टिक निर्माण में उपयोग आने वाले दाने के बैग भरे थे। जिसके  चलते आग तेजी से फैलने लगी ।सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मचारी धनराज पवार, राकेश बारंगे, गिरीश पिपले,  विजय बडघरे, भूपेंद्र राठौर  ने आग बुझाई  लेकिन जब तक ट्रक के टायर सहित अधिकांश हिस्सा और ट्रक में रखा 
प्लास्टिक दाना आग की भेंट चढ़ गया था। ट्रक में किस वजह से आग लगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।