Betul news – अनियंत्रित होकर पलटी कार, आरक्षक करण सिंह की हुई मौत
अनियंत्रित होकर पलटी कार, आरक्षक करण सिंह की हुई मौत
बैतूल मप्र l सड़क हादसे में एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई आरक्षक वारंट तामील कर लौट रहा था इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उस हादसे में उनकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि आरक्षक करण सिंह ठाकुर भौंरा चौकी में पदस्थ था l
एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि शुक्रवार की रात आरक्षक करण ठाकुर वारंट तामील कर इटारसी से भौंरा लौट रहा था इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क से नीचे पलट गई आरक्षक कार से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी l
घटना रामपुर माल डिपो के पास देर रात को हुई थी थी सुबह किसी राहगीर ने देखा था और उसने हंड्रेड डायल को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची थी l मृतक के जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी पहचान करण सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी होशंगाबाद के रूप में हुई l घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमला जोशी भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है l


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल