मकान में लगी आग से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक
*मकान में लगी आग से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
तहसील मुख्यालय प्रभातपट्टन के समीपस्थ ग्राम पाबल में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में आग लग जाने से मकान में रखी बैटरी स्कूटी सहित गृहस्थी का सामान आग की भेट चढ़ गया। शुक्रवार शाम 4:15 बजे के दरमियान ग्रामीण दुर्गा कावनपूरे के कच्चे मकान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान मकान में रहने वाले परिवार के सदस्य बाजार गए हुए थे। मकान से आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने पानी जुटाकर आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया । सूचना पर नपा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड कर्मचारी गिरीश पिपले, भूपेंद्र राठौर और चालक धनराज पवार ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक मकान में रखी घरेलू सामग्री, बैटरी स्कूटी, गेहूं, सोयाबीन जलकर खाक हो गए थे। मकान में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था गनीमत यह रही कि गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आया।फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया समय रहते आग पर काबू हो जाने से दुर्गाबाई के मकान के पास स्थित अन्य कच्चे मकान और जानवर का कोठा आग के चपेट में आने से बच गए।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल