RCB की चिन्नास्वामी में हार, दिनेश कार्तिक बोले- 'पिच से नहीं मिल रहा साथ'
Dinesh Karthik: IPL 2025 में लगातार एक बयान सुनने को मिल रहा है, जिसमें कुछ टीमें अपनी हार को लेकर पिच को दोषी ठहरा रही हैं। जिसमें अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल RCB की टीम ने अब तक इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन में जहां जीत हासिल की है। तो वहीं 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से उन्हें जिन 2 मुकाबलों में हार मिली है वह उनके होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद RCB टीम को मिली हार पर उनके मेंटॉर कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के खराब खेल को नहीं बल्कि पिच पर हार का ठीकरा फोड़ा है।
हमने जिस पिच की मांग की उससे बिल्कुल विपरीत मिली
RCB टीम के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए 10 अप्रैल को मुकाबले में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को लेकर अपनी नाखुशी को जाहिर किया। कार्तिक ने कहा कि हमने यहां पर पिच क्यूरेटर से पहले 2 मैचों के लिए जिस तरह की पिच की मांग की थी। उससे बिल्कुल ही अलग तरह की पिच पर हमें खेलना पड़ा, जिस पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था। ऐसे में हमें जो भी मिला हमने उसमें अपना 100 फीसदी पूरा देने की कोशिश की। हम पिच को लेकर क्यूरेटर से बात करेंगे और हमें उनके काम पर भरोसा है। T20 क्रिकेट में जितना ज्यादा रन बनेंगे फैंस को उतना ही मजा आएगा।
जहीर खान से लेकर रहाणे भी पिच को लेकर दे चुके हैं बयान
दिनेश कार्तिक से पहले भी इस सीजन पिच को लेकर होम टीम की तरफ से बयान आया है, जिसमें सबसे पहले केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बयान आया था। जिसमें RCB के खिलाफ मिली ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हार के बाद रहाणे ने कहा था कि पिच क्यूरेटर उनकी बात नहीं सुन रहे। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के मेंटॉर जहीर खान ने भी कुछ इसी तरह का बयान पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिली हार के बाद दिया था।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल