*इक्कीस दिन से लापता युवक का नहीं लग रहा सुराग,साहू समाज के सदस्यों ने थाना प्रभारी को सौंपा  ज्ञापन*

*मुलताई*✍️ विजय खन्ना 

नगर के विवेकानंद वार्ड निवासी एक 25 वर्षीय युवक बीते  22 मार्च से लापता है। जिसका इक्कीस दिन बीत जाने के बावजूद सुराग नहीं मिल पाया है।साहू समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया को ज्ञापन सौंपकर लापता युवक की खोजबीन के लिए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
 साहू समाज के नितेश  साहू,अरुण साहू , पवन साहू  दुर्गेश साहू,  काशीनाथ साहू ,अखिलेश फुलवार, सोनू साहू, प्रेम भगत, रमेश साहू सहित  साहू समाज के अन्य सदस्यों ने ज्ञापन में बताया विवेकानंद वार्ड निवासी मनोहर पिता  लक्ष्मीचंद साहू  25 साल बीते 22 मार्च से लापता है। चौक पर लगे  सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मनोहर  अनजान यूवक के साथ दिख रहा है। पुलिस थाने में मनोहर  के गुम  होने की  प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। लेकिन इक्कीस दिन  बीत जाने के बाद भी पुलिस इस प्रकरण में गंभीरता से जाँच नहीं कर रही है। जिसके चलते ऐसा प्रतित होता है कि पुलिस कोई गंभीर दुर्घटना की रास्ता  देख रही है। युवक का पूरा परिवार परेशान है।ज्ञापन में चेतावनी दी है कि आठ दिवस के भीतर युवक के खोजबीन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज बंधु आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि बीते 29 मार्च को भी साहू समाज के सदस्यों ने तहसीलदार अनामिका सिंह को ज्ञापन सौंपकर युवक की खोजबीन करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की थी। साहू समाज के नितेश साहू ने बताया लापता युवक मनोहर की मां ने 
जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर भी अपने लापता बेटे की खोजबीन करने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने ज्ञापन देने पहुंचे साहू समाज के सदस्यों को बताया युवक की गुमशुदगी के संबंध में जिले के साथ अन्य पड़ोसी जिलों के थानों में भी सूचना दी गई है। युवक की खोजबीन के लिए पुलिस टीम भी गठित कर रहे हैं।