फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव फोरलेन के पास मिला,गला रेतकर की गई हत्या
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव फोरलेन के पास मिला,गला रेतकर की गई हत्या
बैतूल मप्र l माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है जैसे ही हत्या की सूचना लोगों को लगी लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे थे हंड्रेड डायल भी मौके पर पहुंची l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है मिलानपुर टोल के आगे राघों बीड़ बाबा के पास की है जहां एक झाड़ी में युवक का शव पड़ा मिला है l मृतक का नाम रूपेश सोनपूरे उम्र 36 वर्ष निवासी मूलताई है जोकि पिछले सात वर्षों से बैतूल में रहकर सूर्योदय माइक्रो फाइनेंस में वसूली का काम करता था l बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार सुबह 11 बजे से गायब था जोकि वसूली के लिए निकला था l
मृतक के भाई हेमन्त सोनपूरे ने बताया कि उसका भाई सुबह से गायब था उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था फाइनेंस कंपनी में काम करता था l फाइनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारी भी सुबह से ही रुपेश को ढूंढ रहे थे क्योंकि मृतक रूपेश ने अपनी लाइव लोकेशन कंपनी को भेजी थी जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था और उसका कोई सुराग भी नहीं लग रहा क्योंकि वह वसूली के लिए निकला था जिसकी वजह से कंपनी के कर्मचारियों को चिंता हो रही थी l
रात साढ़े नौ बजे के करीब मृतक रूपेश को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने मोबाइल के लाइव लोकेशन के आधार पर ढूंढ निकला मृतक का शव टोल नाके के आगे नहर के बाजू में पड़ा मिला जिसका गला कटा हुआ था l साथ ही मृतक की मोटरसाइकिल और उसका बैग भी नदारद है l
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि आज बुधवार को रूपेश बैतूल बाजार, अरुल, और तावड़ी इलाके में वसूली के निकला था और उसने अपनी लाइव लोकेशन बैतूल बाजार के पास की कंपनी को डाली थी जिसके बाद से उससे संपर्क भी हो रहा था तबसे हम लोग उसे ढूंढ रहे थे सुबह 11 बजे से शाम तक ढूंढते रहे और रात 9 बजे के करीब उसका शव पड़ा मिला पूरे दिन उसी जगह से हम कई बार निकले तब तक वहां कोई शव नहीं था लेकिन रात होते ही वहां रूपेश का शव पड़ा मिला तब पुलिस को सूचना दी थी l बैतूल बाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी और शव को बरामद कर कार्यवाही में जुट गई है रूपेश की हत्या कहीं और कर शव को दूसरी जगह फेंका गया है क्योंकि मृतक का गला कटा हुआ है और मौके पर खून नहीं है जिससे प्रतीत होता है कि युवक हत्या कहीं और की गई थी l



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?