*श्री नागादादा नागझिरी संस्थान में आज होगा विशाल भंडारा* 

भैंसदेही नगर के समीप स्थित श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागादादा संस्थान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दादाजी का एक्का कार्यक्रम बुधवार से प्रारंंभ हुआ। जिसका समापन आज गुरूवार को होगा। इसके पूर्व श्री नागादादा की प्रतिमा की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। जिसका जगह-जगह पूजन अर्चना की गई। बुधवार सुबह से नागाझिरी में दादानाम स्मरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जो अनवरत 24 घंटे चलेगा। संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े ने बताया कि गुरूवार दोपहर में एक्का समापन पश्चात महाआरती होगी। भंडारे की प्रसादी वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा। श्री झाड़े ने सभी दादाभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। विदित हो कि श्रीनागादादा संस्थान का भंडारा शहर में होने वाले वृहद भंडारे में से एक है और लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां भंडारे की प्रसादी प्राप्त करते है।