बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार बैतूल का युवा कलाकार लोकेश साहू
बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार बैतूल का युवा कलाकार लोकेश साहू
बैतूल के उभरते सितारे लोकेश साहू की बॉलीवुड में एंट्री की पहली झलक
म्यूजिक एल्बम रिलीज, बॉलीवुड में जल्द करेंगे डेब्यू
बैतूल। जिले के युवा उद्योगपति और कलाकार लोकेश साहू अब बॉलीवुड की दुनिया में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जिलेभर से लोकेश साहू को बधाइयां मिल रही हैं और उनकी उपलब्धि पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
लोकेश साहू ने बीते दो वर्षों से मुंबई में रहकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश की और अब वह सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। म्यूजिक एल्बम की खास बात यह है कि इसमें मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की भतीजी मृदुला श्रीवास्तव ने भी अपनी आवाज दी है। एल्बम के निर्माता बॉलीवुड थीम्स के प्रवीण चंद्रा हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा 200 से अधिक एड फिल्में बना चुके राहुल कपूर ने संभाला है।
इस एल्बम के रिलीज से पहले ही लोकेश साहू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनकी स्टाइल और उनके अंदाज को देखकर फैंस को अंदाजा हो गया था कि वह जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। लोकेश साहू की यह सफलता सिर्फ एक शुरुआत है, क्योंकि वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
लोकेश साहू बैतूल जिले के सारनी निवासी धनाराम साहू के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। बैतूल से निकलकर मुंबई की चमक-धमक वाली दुनिया में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और लगन रंग लाई। इस म्यूजिक एल्बम के गाने खास अंदाज में तैयार किए गए हैं, जो अपने सुरों और भावनाओं से लोगों को जोड़ रहे हैं। एल्बम की धुन और शानदार म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग इस एल्बम को बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। बैतूल जिले के युवा कलाकार की इस सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है। उनके शुभचिंतक इस एल्बम को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


यूट्यूबर अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; कथित सबूत भी दिखाए
पहली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर सराहना, बताया सफलता का राज
लेन-देन के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की मौत
बीजेपी का चुनावी अभियान तेज, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
बाबर आजम की वापसी फीकी, कैरेबियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए
Meesho Stock में तेजी की उम्मीद, बुल केस में 81% तक रिटर्न का दावा; जानें पूरी रिपोर्ट
वायरल वीडियो के बाद धनुष के सियासत में आने की चर्चा, फैंस बोले- अब आपकी बारी