दो अलग अलग घटनाओं में दो पतियों ने अपनी पत्नियों की कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपी पतियों को किया गिरफ्तार

दो अलग अलग घटनाओं में दो पतियों ने अपनी पत्नियों की कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपी पतियों को किया गिरफ्तार
बैतूल l दो अलग अलग घटनाओं में दो आरोपी पतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इन दोनों ने अपनी पत्नियों को बेरहमी से मार डाला है एक आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध ना गवार गुजरा तो दूसरे आरोपी को पत्नी ने खाना नहीं दिया तो मार डाला अब दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है l
दोनो ही घटनाएं बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है पहली घटना कोलगांव की है जहां पिछले दिनों जुगनू ऊइके उम्र 45 वर्ष ने अपनी पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर फरार हो गया था पुलिस को सूचना मिलने पर बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतक महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था l ग्राम कोटवार की शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ कर अपराध क्रमांक 130/25 धारा 103(1) बीएनएस में अज्ञात आरोपी के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था l संदेह के आधार पर मृतिका के पति जुगनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाली रात वह शाम को घर पहुंचा तो उसने पत्नी लक्ष्मी से खाना मांगा तो उसने नहीं दिया और लड़ाई झगड़ा किया तो गुस्से में आकर एक लकड़ी से लक्ष्मी के सिर पर और शरीर पर हमला कर दिया जिसमें लक्ष्मी की मौत हो गई थी l
बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही हत्या में उपयोग की गई लकड़ी भी बरामद की गई है घटना वाली रात दोनों पति पत्नी शराब पिए हुए थे और खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी l
दूसरी घटना ग्राम परतापुर की है जहां रविवार की रात एक सनकी पति को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होना ना गवार गुजरा और उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी थी l पुलिस के द्वारा पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को पकडकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है l बैतूल बाजार को सूचना मिली थी कि परता पुर में हत्या हो गई है पुलिस ने मौके पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ महिला का शव पड़ा था l मृतिका की 13 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया उसके पापा कमलेश शरियाम ने मम्मी बबीता को कुल्हाड़ी से मार कर मार डाला l
इस मामले में थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शिकायत पर अपराध क्रमांक 146/25 धारा 103(1) बीएनएस में आरोपी कमलेश पिता भूत्तू सरयाम उम्र 38 साल निवासी ग्राम परतापुर थाना बैतूल बाजार जिला बैतूल के पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी बबीता का किसी और लड़के के साथ अवैध संबंध थे और वह मेरी गैर मौजूदगी में घर पर आता था गांव वालों की पता चल गया था जिसकी वजह से उसे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी इसलिए उसने रात में घर के बाहर सो रही बबीता को कुल्हाड़ी से मार डाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है l


हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद