अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने हथौड़ा मारकर पत्नी की कर दी हत्या
अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने हथौड़ा मारकर पत्नी की कर दी हत्या
बैतूल l अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर की है जहां रविवार की रात एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया, आरोपी कमलेश अपनी पत्नी से आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था घटना वाली रात भी आरोपी शराब के नशे में था और गहरी नींद में सो रही पत्नी की हत्या कर दी l
बताया जा रहा है कि ग्राम परतापुर में घर के बाहर अपने बच्चों के साथ सो रही रूपा सरियाम उम्र 40 वर्ष के सिर पर उसके पति कमलेश ने हथौड़ा से हमला कर दिया जिसमें रूपा की मौत हो गई घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था l
मृतिका की बहन अनीता काकोडिया का कहना है कि उसका जीजा कमलेश बहुत दिनों से बहन रूपा का प्रताड़ित कर रहा था शराब के नशे में मारता पीटता था और शक करता था रात को भी उसने झगड़ा किया था और देर रात को नींद में सो रही बहन को मार डाला सिर में चार पांच चोट के निशान थे l
बैतूल बाजार थाना एस आई रघुवंशी ने बताया कि आरोपी कमलेश अपनी पत्नी रूपा बाई पर शक करता था कि उसका अवैध संबंध किसी अन्य व्यक्ति से है इसी बात से नाराज होकर वह मारपीट करता था रविवार की रात को घर के बाहर बच्चों के साथ सो रही रूपा के सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया था पुलिस ने सुबह मृतिका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है l


मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार