भोपाल के करोद क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर को कूड़े में मिला नवजात
भोपाल: राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे के मिलने से करोद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुराने शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान जगह से गुजर रहे टैक्सी ड्राइवर को नवजात के रोने की आवाज सुनाई पड़ी. उसने जब गाड़ी से उतर कर देखा तो कचरे के ढेर में एक बोरी में नवजात शिशु रोता हुआ मिला. उसने मामले की सूचना निशदपुरा थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
टैक्सी ड्राइवर को करोद क्षेत्र में कूड़े में मिला नवजात
निशातपुरा थाने के थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया "थाने में सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के करोद में एक टैक्सी ड्राइवर को एक बच्चे के रोने की आवाज आई. आवाज सुनकर उसने जब वहां जाकर देखा तो वहां कचरे के ढेर में एक बोरी में जीवित अवस्था में एक नवजात रो रहा था. जिसकी सूचना उसने तत्काल थाने में दी." सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को नवजात के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि बच्चे की पीठ पर हल्की खरोच लगी है. बच्चे को फिलहाल कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है. डॉक्टर के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन में उसकी हालत पूरी तरह से स्थिर हो जाएगी. पुलिस इस पूरे मामले में घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने फेंका.


संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज