आगामी पंच कल्याणक कार्यक्रम को लेकर सर्वधर्म की हुई बैठक
आगामी पंच कल्याणक कार्यक्रम को लेकर सर्वधर्म की हुई बैठक:- भैंसदेही सरस्वती शिशु मंदिर मे आगामी पंच कल्याणक को लेकर जैन समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जन प्रतिनिधि एवं सभी समुदाय के लोग एवं पत्रकार जन ने बैठक मे भाग लिया। सर्व प्रथम नपा अध्यक्ष मनीष सोलंकी व अनिल सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित व पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। पधारे सभी अतिथियों ने एवं सभी समुदाय के लोगो ने व जैन समाज के लोगो ने आगामी पंच कल्याणक कार्यक्रम मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम मे मंडीदीप,बैतूल,मुलताई, चिचोली,खेड़ी सावलीगढ़,आठनेर से जैन समाज के लोग एवं जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से पधारे थे। सभी ने कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी बात रखी पत्रकार जनों ने भी पूर्ण सहयोग की बात कही । पंडित संजय सरस जैन ने कहा मुझे यहां का माहौल देखकर ऐसा लगता है की यह कार्यक्रम जैन समाज के लोगो का न होकर सभी समाज का है। लोग कार्यक्रम के इंतजार मे पलक पावडे बिछाये बैठे है। जिससे जो हो वह यथा संभव सहयोग करने को तैयार है मनीष जैन अध्यक्ष जैन समाज एवं अरुण मोदी ने कार्यक्रम मे पधारे सभी लोगो का आभार माना।


शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?