बैतूल में दुकान संचालक को गोली मारने वाले आरोपी अजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इस हत्या कांड के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी
बैतूल में दुकान संचालक को गोली मारने वाले आरोपी अजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इस हत्या कांड के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी
बैतूल मप्र l पिछले दिनों बैतूल के गंज क्षेत्र में एक व्यवसायी अशोक पवार की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी अज्ञात आरोपियों ने अशोक पवार को दुकान में घुसकर गोली मार कर फरार हो गए थे इस हत्या के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी l बैतूल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का खुलासा किया था पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था एक आरोपी फरार हो गया था जिसे भी रविवार को पुलिस ने खरगौन से गिरफ्तार कर लिया है l
घटना 18 मार्च रात नौ बजे के करीब की थी गंज में हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे l जिसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो हत्यारे दिखे जिन्होंने पहले करीब डेढ़ घंटे दुकान के सामने रेकी की और मौका मिलते ही आरोपी हत्यारा दुकान में गया और कट्टे से गोली मारकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे l
पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें हत्या की सुपारी देने वाला महावत बाबा विलेशगिरी पिता सेनगिरी महाराज,* उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरानी बिंदवारी, गांधीनगर, तहसील बांदा (उत्तर प्रदेश),राजेश गिरी गोस्वामी पिता परसुराम गोस्वामी,* उम्र 30 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना गैरवा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) एवं एक अन्य आरोपी शामिल है l
गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय जिसने हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार गोली मारी थी उसे पुलिस ने उसके गृह ग्राम पोखर खुर्द जिला खरगौन से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में उपयोग किया गया कट्टा जोकि आरोपी ने भग्गू ढाना मे एक नाली मे फेंका था वह कट्टा भी बरामद किया है l


शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?