डॉ. रिचा पांडे की मौत पर परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल: 25 वर्षीय डॉ. रिचा पांडे अपने घर में मृत पाई गईं। उनके हाथ पर इंजेक्शन का निशान था। यह घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई। उनकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डॉ. रिचा लखनऊ की रहने वाली थीं। उनके पति डॉ. अभिजीत पांडे एक डेंटिस्ट हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
गेट तोड़कर निकाला बाहर
डॉ. रिचा पांडे की लाश उनके कमरे में बेड पर मिली। उनके पति उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बंसल अस्पताल से सूचना मिली थी। एएसआई महेंद्र चौकसे ने बताया कि शुरुआती जांच में डॉ. रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन से सुसाइड करने की आशंका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
अलग कमरे में सोए थे पति
डॉ. रिचा के पति अभिजीत पांडे ने बताया कि उन्हें बैक पैन की शिकायत थी। इसलिए वह अलग कमरे में सोए थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले रात में दोनों ने साथ में डिनर किया था। शुक्रवार सुबह जब रिचा के कमरे का गेट नहीं खुला, तो उन्होंने मजदूरों को बुलाकर गेट तुड़वाया। उनकी पत्नी बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह तुरंत उन्हें बंसल हॉस्पिटल ले गए।
होली पर घर गई थीं डॉक्टर
डॉ. रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि होली पर उनकी बेटी चार दिन के लिए घर आई थी। वह सोमवार को ही लखनऊ से भोपाल लौटी थी। उन्होंने बताया कि घर रहने के दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पिता ने आगे कहा कि उनकी बेटी निडर थी। वह सुसाइड जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती। उन्होंने कहा कि उसकी बॉडी पर निशान नीले पड़ चुके हैं। उन्हें लगता है कि उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। वह होनहार थी। उसने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से उसने MS किया। फिलहाल वह आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर जॉब कर रही थी।
सतना के रहने वाले हैं डॉ. अभिजीत
डॉ. रिचा पांडे की शादी चार महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। उनके चाचा प्रकाशचंद पांडे ने आरोप लगाया है कि दामाद का आचरण ठीक नहीं था। उन्होंने पुलिस को गेट तोड़कर रिचा को अस्पताल पहुंचाने की बात कही है। लेकिन, उन्हें उनकी बातों पर शंका है।
लखनऊ में रहते हैं माता पिता
रिचा की मां और पिता लखनऊ में रहते हैं। एएसआई महेंद्र चौकसे के मुताबिक बॉडी का पोस्टमार्टम शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार