बैतूल में हार्डवेयर दुकान संचालक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या

 

 

 

बैतूल। जिला मुख्यालय पर बीती रात अज्ञात हमलावरों  ने एक हार्डवेयर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है l घटना बैतूल के गंज थाना क्षेत्र की है जहां  स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि  अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावरों थे जिसमें से एक दुकान के अंदर घुसा और अशोक पर फायरिंग करने के बाद आराम से दुकान के बाहर निकला । इसके बाद अपने साथी को लेकर बड़े आराम से दोनो पैदल निकल गए । आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनो आरोपी नजर आए हैं लेकिन पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होने दिए है ।मामले में एक और तथ्य सामने आया है जहां दुकान के बाहर नोटों की एक गड्डी भी बरामद हुई है जो लगभग 28 हजार 500 रुपये की बताई जा रही है।  वारदात के कुछ देर  बाद जब दुकान में एक कस्टमर आया तो उसने अशोक पवार को लहूलुहान देखा और आसपास के दुकानदारों को बताया । अशोक पवार को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया  ।

 

एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि घटना रात्रि नौ बजे की ही हार्डवेयर संचालक अशोक पवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या का फरार हो गए है 

घटनास्थल पर तत्काल पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल को सील करके जांच शुरू की गई । अब तक कोई ठोस सुराग तो नहीं मिला है सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है पुलिस  मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है । आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर के आसपास नाकेबंदी कर दी गई है । अशोक पवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।