चना, मसूर एवं सरसों की फसल के समर्थन मूल्यपर उपार्जन के लिए पंजीयन अब 21 मार्च तक
समर्थन मूल्य पर चना की बिक्री के लिए किसान नहीं करा पाए रजिस्ट्रेशन, शासन ने बढ़ाई तारीख 21 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन
बैतूल मप्र l सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चना,मसूर और सरसों की खरीदी के लिए किसानो से रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे है 2025 –26 की खरीदी के लिए अंतिम तारीख 17 मार्च घोषित की गई थी लेकिन इस दौरान हजारों किसान रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान हो रहे है तकनीकी खराबी की वजह से सोसायटियों में रजिस्ट्रेशन नहीं हो सके l किसानों का कहना है कि खेतों में लगे चने की कटाई शुरू हो गई है लेकिन उनके खेत में लगी चने की फसल की गिरदावरी सरकारी पोर्टल पर नहीं दिख रही है और 17 मार्च अंतिम तारीख होने के कारण शाम तक किसान सोसायटियों के चक्कर लगाते रहे l सरकार द्वारा इस वर्ष चना - 5,650 रुपये प्रति क्विंटल
मसूर - 6,700 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों - 5,950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी l
इस पूरे मामले में कृषि उप संचालक आनंद कुमार बरौनियां ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई किसानो की गिरदावरी पोर्टल पर नहीं दिख रही है जिससे 17 मार्च की शाम तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सके है इसी वजह सरकारी खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी गई है आगामी दो दिनों में तकनीकी गड़बड़ी में सुधार हो जाएगा जिसके बाद किसान अपना रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा कर सकेंगे l


मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप