आठनेर पुलिस ने फागुन मेले में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,20,420 नगद जब्त


बैतूल l आठनेर पुलिस ने दो जगहों पर दबिश देकर जुआ फड़ दस जुआरियों को पकड़ा साथ ही उनके पास से एक लाख बीस हजार रुपए भी जप्त किए है l

पुलिस अधीक्षक बैतूल  निश्चल एन. झारिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल  कमला जोशी तथा एसडीओपी भैंसदेही के मार्गदर्शन में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  थाना आठनेर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम बोथी में दो स्थानों पर दबिश देकर कुल *10 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया एवं ₹1,20,420 नगद जब्त* किया गया।

 


दिनांक 15 मार्च  को थाना प्रभारी आठनेर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  ग्राम बोथी में इन्द्रदेव महाले के खेत के पास तथा *फागुन मेले* के पास जुआ खेलते कुल 10 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें इन लोगों को पकड़ा गया 


1. करण पिता परशु (19 वर्ष) निवासी ग्राम बाकुढाना


2. सहादेव पिता मंगलू (25 वर्ष) निवासी ग्राम बोथी


3. फागी पिता काडमू (51 वर्ष) निवासी ग्राम बडाली


4. रमेश पिता जगन (19 वर्ष) निवासी ग्राम टेमनी


5. कोमल पिता गणेश (35 वर्ष) निवासी भैंसदेही

 


आरोपियों के पास से ₹1,04,980 नगद


फड़ से ₹12,300 नगद


*कुल राशि: ₹1,17,280* 


ताश की एक गड्डी जप्त हुई l


 दूसरे प्रकरण में  ग्राम बोथी, फागुन मेले के पास से गिरफ्तार आरोपी:* 


1. रविश पिता रंगीला इवने (31 वर्ष) निवासी ग्राम बोथी


2. कुमाल पिता जयचंद गोंड (35 वर्ष) निवासी ग्राम बोथी


3. पवन पिता बुधराव उईके (22 वर्ष) निवासी ग्राम बाकुढाना


4. उमेश पिता गोपीनाथ नवडे (26 वर्ष) निवासी ग्राम बाकुढाना


5. सूरज पिता देवलू टेकाम (26 वर्ष) निवासी ग्राम बाकुढाना को गिरफ्तार किया औरआरोपियों के पास से ₹1,940 नगद


फड़ से ₹1,200 नगद


कुल राशि: ₹3,140


ताश की एक गड्डी

 


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बबीता धुर्वे, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे, आरक्षक विप्लव मिरासे (क्र. 04), आरक्षक बीरबल मीणा (क्र. 226) एवं आरक्षक योगेश त्यागी (क्र. 253) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।