बैतूल ऑयल मिल के टैंक में दो कर्मचारियों के शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस कर रही जांच

बैतूल ऑयल मिल के टैंक में दो कर्मचारियों के शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस कर रही जांच
बैतूल - जिला मुख्यालय पर स्थित बैतूल ऑयल मिल के दो कर्मचारियों के शव पानी के टैंक में मिलने से हड़कंप मच गया घटना बीती रात की है जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित कर्मचारियों के परिजन ऑयल मिल पहुंच गए थे। कर्मचारियों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों ही कर्मचारियों की मौत कैसे हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस कर्मचारियों के शव का पीएम करवा रही है और जांच के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि आखिरकार दोनों कर्मचारियों की मौत कैसे हुई।
बता दें कि बैतूल ऑयल मिल में सोयाबीन रिफाइंड कर खाद्य तेल बनाने और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है। बैतूल ऑयल मिल के मैनेजर अजय कुमार मिश्रा की माने तो दोनों कर्मचारी चार से बारह की पाली में ड्यूटी पर थे बीती देर मशीनों को ऑपरेट करने वाले दयाराम नरवरे और कैलाश पानकर के मिल में दिखाई नहीं देने पर उनकी तलाश की गई जिसमें दोनों के शव टैंक में मिले थे। घटना की जानकारी पुलिस और मृतक कर्मचारियों के परिजन को दी गई।
मौके पर पहुंची बैतूल एस डी ओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे थे दोनो कर्मचारी टैंक क्लीनिंग का काम करते थे घटना स्थल पर टैंक से दोनों कर्मचारियों के शव को निकाला गया है और पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है और पीएम के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत किस वजह से हुई है।


2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते