स्टॉप डैम में नहाने गई दो बालिकाओं की पानी में डूबने से मौत*
*स्टॉप डैम में नहाने गई दो बालिकाओं की पानी में डूबने से मौत*
*मुलताई*✍️ विजय खन्ना
प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम माझरी निवासी दो बालिकाओं की ग्राम से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित स्टॉप डैम में नहाने के दौरान मौत हो गई यह घटना शुक्रवार को धुरैंडी के दिन शाम 4 बजे के दरमियान घटित हुई। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत अहाके ने बताया
शुक्रवार को दोपहर में ग्राम माझरी में होली खेलने के बाद कुछ बच्चे नहाने के लिए ग्राम माझरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित पुराना स्टॉप डैम पर गए थे। बच्चों के साथ प्रतिभा पिता लख्मीचंद कुमरे 9 साल और अनन्या पिता वासुदेव कंगाली 12 साल के साथ शिवानी भी नहाने के लिए गई शाम 4 बजे के दरमियान स्टॉप डैम में नहाने के दौरान प्रतिभा गहरे पानी में चली गई ।जिसे देख अनन्या बचाने के लिए डैम मे कुद गई ।प्रतिभा और अनन्या कुछ देर तक ऊपर नहीं आई तो शिवानी घबरा गई और भागते हुए गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दोनों बालिकाओं के परिजन और ग्रामीण स्टाप डैम पर पहुंचे। लेकिन जब तक दोनों बालिकाएं पानी में डूब गई थीं।परिजनों ने घटना की जानकारी मासोद पुलिस चौकी में दी। जानकारी पर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण शिराले मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से स्टाप डैम से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।
शनिवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किए है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय