कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन: सांप की टोकरी संग पहुंचे विधानसभा, बताया- ये है कारण...
भोपाल विधानसभा: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सांप टोकरी और रोजगार के नारों के साथ भाजपा सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को सांप की तरह डस रही है। यह सरकार सांप की तरह कुंडली मारे बैठी है और प्रदेश के युवाओं के लिए सांपनाथ बन गई है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस आक्रामक नजर आई और बेरोजगारी के मुद्दे पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने टोकरी में सांप और तख्तियां लेकर रोजगार देने के मुद्दे पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। पुलिस, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे तमाम सरकारी विभागों में भर्तियां रुकी हुई हैं। अकेले शिक्षा विभाग में 70 हजार से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि भाजपा सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को सांप की तरह डस रही है, यह सरकार सांप की तरह कुंडली मारे बैठी है और प्रदेश के युवाओं के लिए सांपनाथ बन गई है। उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने सरकार को जगाने के लिए युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर यह सांकेतिक प्रदर्शन किया है।


बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़