देशमुख नदी के झरने में मिले अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान


बैतूल l झरने  में मिले अज्ञात व्यक्ति की शव की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया है शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा l घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपला बगदरा के बीच  बहने वाली देशमुख नदी के झरने की है l गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि झरने में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है l पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो सूखे झरने में शव पड़ा हुआ था l ए एस आई आर के धुर्वे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास है प्रथम दृष्टया मृतक झरने के ऊपर बने रास्ते से जाते समय 60 फिट गहरे झरने में गिर गया होगा जिसमें मृतक का जबड़ा टूट गया है सिर में गंभीर चोट लगी है जिससे व्यक्ति की मौत हो गई होगी l पुलिस ने शव को झरने से निकालकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया है शुक्रवार तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा l