सारणी wcl की छतरपुर खदान धसने से असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन लोगों की हुई मौत,
सारणी Wcl की कोयला खदान में रूफ फाल हुआ 8 कोल कर्मी दबे थे
resque कर बाहर निकाला
बैतूल ।छतरपुर 2 भूमिगत खदान में रूफ फाल से बड़ा हादसा हुआ है प्राम्भिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसमें 8 कोल कर्मियी के फंसे होने की सूचना मिली है जिसमे से अभी तक 3 कोलकर्मियो को घायल अवस्था में बाहर निकाला जा चुका है जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवँशी एसपी निश्चल झारिया wcl के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है resaue जारी है फिलहाल 3 लोगो की मौत हो चुकी है ।यह हादसा खदान के मुहाने से तीन सौ मीटर अंदर हुआ है ।
सारणी बागडोना छतरपुर खदान पहुंचे विधायक डॉ पंडाग्रे, कलेक्टर और एसपी
----
बैतूल /जिले की सारणी स्थित बागडोना-छतरपुर खदान में हुई घटना की जानकारी प्राप्त होने पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया घटना स्थल पर पहुंचे। कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देशानुसार त्वरित रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें खदान कार्यरत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खदान धसने की घटना में तीन लोग 
गोविंद कोसरिया पद असिस्टेंट मैनेजर उम्र-37 वर्ष, रामप्रसाद चौहान पद माइनिंग सरदारउम्र 46 वर्ष और रामदेव पंडोले पद ओवरमैन उम्र 49 वर्ष की मृत्यु हुई।
विधायक डॉ पंडाग्रे और कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जीएम वेस्टर्न कोल्ड लिमिटेड को लाइफ कवर स्कीम डेढ़ लाख की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एक्स ग्रेसिया, ग्रेच्युटी , कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी यथा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी