पुलिस ने दो जुआ फड़ पर दबिश देकर सात जुआरीयो को पकड़ा,13 हजार 500 रूपये किए बरामद
*पुलिस ने दो जुआ फड़ पर दबिश देकर सात जुआरीयो को पकड़ा,13 हजार 500 रूपये किए बरामद*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
पुलिस ने प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम नरखेड में चल रही दो जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पकड़कर 13 हजार 560 रुपए बरामद किए हैं। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया मुखबिर से मिली ग्राम नरखेड़ में शेरगढ़ रोड के पास दो स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी ।सूचना पर शनिवार को अलग-अलग टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। घेराबंदी कर जुआ खेल रहे विशाल पिता गंगाधर सोलंकी, निवासी ग्राम धाबला, लक्ष्मण पिता झालोक्या नायक निवासी ग्राम प्रभात पट्टन,रवि पिता गुणवंत मुदाफले, निवासी ग्राम धाबला और. मोहम्मद सोहेब पिता मोहम्मद रफिक, निवासी मुलताई को पकड़ा ।जुआ फड़ से 10 हजार 970 रुपए जप्त किए गए। वही आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वही ग्राम नरखेड में ही एक और जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेल रहे गोपाल पिता भीमा पाटिल निवासी देवभिलाई,दशवीर पिता जीवनसिंह सिसोदिया निवासी ग्राम मोही, सुमित पिता मारोती दौड़के, निवासी ग्राम रमली आमला को पकड़ कर जुआ फड़ से 2हजार ,690 रुपए जप्त किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ,धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जुआरियों को पकड़ने में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया,नरेंद्र कुशवाह, सेवाराम, प्रिंस अहिरवार, संजीत जाट की टीम के साथ ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की भूमिका रही।


तमिलनाडु में सियासी घमासान, छोटे दलों पर टिकी सरकार की किस्मत
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, कई डॉक्टरों की सेवा समाप्त
नीतू कपूर की फिल्म पर लगे कॉपी के आरोप, जानें पूरा मामला
चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद में केंद्र सरकार को झटका
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूमर्ड रिलेशनशिप का दावा
बेंगलुरु को बड़ा झटका, फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद शिफ्ट
साइबर फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला, खाते से उड़ गए पैसे
भोपाल मंडल में टिकटिंग व्यवस्था और सुदृढ़, डिजिटल सिस्टम पर जोर