बैतूल पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए की अवैध अफीम की फसल बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की 

 

बैतूल मप्र l बैतूल जिले में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली और करीब दो एकड़ खेत में लगी बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की फसल बरामद जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपए ज्यादा बताई जा रही है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है l

 

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी निश्चल झारिया ने प्रेस वार्ता कर मादक पदार्थ की बरामदगी और अन्य जगहों से डोडा चूरा बरामद करने की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग एक करोड रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जप्त किया जा चुका है.

 

• प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय किया गया था।


• यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसके संपर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैले हुए हैं।

• गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं खुफिया इनपुट के आधार पर जल्द ही और भी बड़ी कार्यवाहियां की जाएंगी।

• अन्य ज़िलों से प्राप्त हुई जानकारियां संबंधित ज़िलों के अधिकारियों के साथ साझा की जा रही हैं, जिससे इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।
 

थाना रानीपुर – 45 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ 

पिछले दिनों  ग्राम सड़कवाड़ा, चौकी घोड़ाडोंगरी, थाना रानीपुर

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सड़कवाड़ा निवासी भिकारी धुर्वे द्वारा अपने खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को आरोपी के खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती दिखाई दी थी जहां से अफीम के पौधे बरामद किए गए l

 जप्त मादक पदार्थ:* 

• 44,340 अफीम के पौधे

• कुल वजन: 2748 किलोग्राम

• अनुमानित कीमत: 45 लाख रुपये है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

 

• भिकारी धुर्वे (पिता – ओझा धुर्वे, उम्र – 66 वर्ष), निवासी ग्राम सड़कवाड़ा, तहसील घोड़ाडोंगरी, थाना रानीपुर

 *अपराध पंजीयन:* 

आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 35/2025, धारा 8/18 (सी), 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह सारणी थाना क्षेत्र में भी 

 30 लाख रुपये मूल्य की अफीम खेती का पर्दाफाश किया गया 

: ग्राम धसेड़, थाना सारणी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धसेड़ में छतन उईके द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जहां मौके पर आरोपी के खेत में एक एकड़ में अवैध अफीम की खेती पाई गई।

 *जप्त मादक पदार्थ:* 

• 49 बैग अफीम के पौधे

• कुल वजन: 1703 किलोग्राम

• अनुमानित कीमत: 30 लाख रुपये

*गिरफ्तार आरोपी:* 

1. छतन उईके (उम्र – 45 वर्ष)

2. पप्पू चकवान (उम्र – 38 वर्ष)

3. प्रियांशू उर्फ प्रशू चकवान (उम्र – 19 वर्ष)

 *अतिरिक्त गिरफ्तारी:* 

• ममता डाली बंगाली, निवासी चोपना (उम्र – 35 वर्ष) को 20/02/2025 को गिरफ्तार किया गया।

*अपराध पंजीयन:* 

सभी आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 100/2025, धारा 8/18 (सी), 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।